फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मशीनरी बेचने के नाम पर कारोबारी से 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को दो वर्षों से एक कंपनी ने फैक्टरी की मशीनें बेचने के मामले में 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में जालसाजी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी दीनानाथ शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 से 2019 के बीच सेक्टर-10 स्थित एक कंपनी से मशीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोपी चंद्रप्रकाश पॉल और उनकी पत्नी स्वाति पॉल ने उनसे मशीन की राशि का भुगतान कराने के बाद उन्हें डिलीवरी अब तक नहीं दी। पहले वो लॉकडाउन का बहाना बनाते रहे और अब उनका फोन तक उठाना बंद हो गया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-58 थाने में की है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित के पास मौजूद दस्तावेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें