फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी पूछ कर दो खातों से 1.09 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में साइबर अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए मामले थानों में दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा साइबर सेल को भी सीधी शिकायत ऑनलाइन मिल रही है। बृहस्पतिवार को दो मामले सेक्टर-31 थाने में दर्ज किए गए। साइबर ठगों ने दोनों खातों से 1.09 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित राजेश अरोड़ा ने सेक्टर-31 थाने में दी शिकायत में बताया है कि वह कारोबारी हैं। मथुरा रोड के समीप ही उनकी कंपनी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनका एक सहयोगी जेएस दुआ फास्टैग को अपने मोबाइल फोन से रिचार्ज कर रहे थे। वह रिचार्ज नहीं हो पा रहा था। तब राजेश अरोड़ा ने अपने डेबिट कार्ड से फास्टैग को रिचार्ज करने की सलाह दी। पेटीएम के दीपक मिश्रा नामक एक प्रतिनिधि ने ओटीपी भेजने व दस रुपये का रिचार्ज करने की बात कही। जेएस दुआ ने ऐसा ही किया। ओटीपी मिलते ही उनका मोबाइल फोन निष्क्रिय हो गया व राजेश अरोड़ा के बैंक खाते से करीब 80 हजार रुपये दो बार में ट्रांसफर हो गए। इसके अलावा सेक्टर-31 में ही रहने वाली निराली चौहान की शिकायत पर 29 हजार रुपये ठगी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पेटीएम केवाईसी कराने के नाम पर आरोपियों ने उनसे ओटीपी पूछ कर खाते से 29 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस दोनों मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें