फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 34.05 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 34.05 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।
आरोपितों की पहचान विपिन (40) निवासी बादशाहपुर गुरुग्राम और आकाश (37) निवासी दौलताबाद गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 अगस्त 2025 को फेसबुक चलाते समय उसे स्टॉक मार्केट से संबंधित एक मास्टर क्लास का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन के माध्यम से वह व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में मौजूद साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठगों की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 34.05 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में रकम निकालने का प्रयास किया तो पैसे वापस नहीं मिले। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने विपिन और आकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि विपिन ने गुड्डू नामक खाताधारक से खाता लेकर आकाश को दिया था। आकाश ने यह खाता आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें