फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार सवार युवकों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार के आगे बाइक लगाकर रोका, चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मलेरना पुल के कट के पास कार सवार तीन युवकों के साथ मारपीट और एक युवक को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने पहले कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोका, इसके बाद कार की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र सोलंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 अगस्त की शाम दोस्त विजेन्द्र और विक्रम के साथ दो कारों में विपुल मोटर्स की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसकी कार के आगे बाइक लगा दी। कार रोकने पर चाबी निकाल ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। शिकायत के अनुसार विजेन्द्र बीच-बचाव के लिए कार से नीचे उतरा तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। इसी दौरान विक्रम मौके पर पहुंचा। आरोप है कि पीछे से दो अन्य बाइक सवार भी आ गए। मारपीट के दौरान विक्रम को बाई तरफ चाकू मार दिया गया, जबकि विजेन्द्र के पैरों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोपियों ने विक्रम की कार का अगला शीशा और जितेन्द्र का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें