फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवेश के नाम पर 18 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वैभव, दीपक और ऋषि के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने तीनों को 14 मई को रतलाम से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि 6 अप्रैल को उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इनवेस्को इन्वेस्टमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए ट्रेडिंग में एडवाइजरी सेवा देने और 1100 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ठगों ने निवेश के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए पीड़ित से कुल 18 लाख 2 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि वैभव और दीपक के नाम पर एस एस कंस्ट्रक्शन एंड मटेरियल फर्म का संयुक्त बैंक खाता खुलवाया गया था। आरोपी ऋषि ने यह खाता खुलवाने में मदद की और बाद में इसे साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए दे दिया। इसी खाते में ठगी के करीब 4 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि वैभव और दीपक राजमिस्त्री का काम करते हैं और स्टेशन रोड रतलाम स्थित ऋषि के ढाबे पर काम करने के दौरान उनकी पहचान हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें