फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मार्केट कमेटी कार्यालय की छत का लिंटर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मार्केट कमेटी कार्यालय में बने एक कमरे की छत का लिंटर गिर गया। हादसे के दौरान कोई भी कार्यालय में मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी का कार्यालय 1982 में बनाया गया था और इसका उद्घाटन तत्कालीन हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं हसनपुर से विधायक गया लाल ने किया था। कार्यालय की समयसीमा पूरी होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने इसे कंडम घोषित कर दिया है। इसके बावजूद अभी तक इस कार्यालय को तोड़ा नहीं गया है। मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि हमने छत गिरने के बारे में राज्य मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को लिखित में सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें