फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खाताधारकों समेत तीन आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो साल पहले हुई पहचान का फायदा उठाकर बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराने और 15 लाख रुपये का ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर 38 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो खाताधारकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में ठगी की पूरी रकम ट्रांसफर हुई थी।
आरोपियों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी विजय और रोहित व जयपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका संपर्क एक ऑनलाइन लोन कंपनी से हुआ। कंपनी ने 15 लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया। पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 599 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, बैंक चार्ज और बीमा समेत अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 38 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब शिकायतकर्ता ने लोन जारी करने की बात कही तो उससे लगातार नए-नए शुल्क मांगे जाने लगे। इस पर उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि संदीप और विजय खाताधारक हैं। संदीप के खाते में 17 हजार रुपये और विजय के खाते में 21 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। दोनों ने अपने बैंक खाते रोहित को उपलब्ध कराए थे, जबकि रोहित ने ये खाते आगे साइबर ठगों को सौंप दिए। संदीप और विजय मजदूरी करते हैं, जबकि रोहित पहले सुनार की दुकान चलाता था। पुलिस ने संदीप और विजय को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि रोहित को पूछताछ के लिए छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें