फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर खरीदने का झांसा देकर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहिनूर फूड्स लिमिटेड के शेयर खुद के डीमैट अकाउंट ट्रांसफर कराए लेकिन नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

नंबर गेम-56 लाख शेयर खरीदने पर बनी थी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में कोहिनूर फूड्स लिमिटेड के शेयर खरीदने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी कोहिनूर फूड्स लिमिटेड के शेयरधारक जुगल किशोर अरोड़ा ने महाराष्ट्र निवासी अमेश सूरजलाल जायसवाल से अपने 56 लाख शेयर बेचने का समझौता किया था। आरोप है कि अमेश ने शेयर अपने डीमैट खाते में स्थानांतरित करा लिए, लेकिन 49.28 करोड़ रुपये की तय रकम में से केवल 7.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया। शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने अमेश, उसकी पत्नी, भतीजे और नंदनवन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के तीन निदेशकों समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा, एनआईटी जोन को सौंपी गई है।

शिकायत के अनुसार, अमेश जायसवाल शिकायतकर्ता के सूरजकुंड स्थित कार्यालय में आया था। इसके बाद वह अलग-अलग प्रस्ताव लेकर उससे मिलता रहा। इस दौरान उसकी पत्नी शिखा जायसवाल और भतीजा भी कुछ मौकों पर उसके साथ कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि अमेश ने 22 जुलाई 2022 को 10 लाख शेयर 88 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 8.80 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया। भुगतान के लिए उसने चेक देने का भरोसा दिया, लेकिन शेयर अपने डीमैट खाते में स्थानांतरित कराने के बाद चेक नहीं दिया। इसके बाद 22 अगस्त 2022 को 46 लाख और शेयर खरीदने का समझौता किया। इनकी कीमत 40.48 करोड़ रुपये तय हुई। ये शेयर भी अमेश के खाते में स्थानांतरित कर दिए गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों सौदों की कुल 49.28 करोड़ रुपये की रकम में से अमेश ने केवल 7.65 करोड़ रुपये दिए। बाकी 41.63 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। 23 फरवरी 2023 को हुए समझौता ज्ञापन में अमेश ने 56 लाख शेयर या उनके बदले की बिक्री राशि अपने पास होने की बात स्वीकार की थी। उसने शेयर वापस करने और बकाया रकम चुकाने का भरोसा भी दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमेश ने नंदनवन कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ पुलिस को देने के लिए दो शिकायतें भी दिखाई थीं, लेकिन बाद में उन्हें पुलिस को नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने अमेश की पत्नी शिखा, मां और भतीजे के साथ नंदनवन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड तथा उसके निदेशक दुर्गेश पाठक, मनीष कुमार यादव और आनंद कुमार यादव पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीन नवंबर को धारा 420 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन


निवेश कंपनी के तीन निदेशकों पर भी मिलीभगत का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, बकाया रकम मांगने पर अमेश ने खुद को भी ठगी का शिकार बताया। उसने कहा कि 20 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद लेने के लिए उसने नंदनवन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के पास 40 करोड़ रुपये मूल्य के 26 लाख शेयर गिरवी रखे थे। आरोप है कि कंपनी ने उसे केवल पांच करोड़ रुपये दिए और बाकी 15 करोड़ रुपये नहीं दिए। साथ ही 30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर भी वापस नहीं किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें