फरीदाबाद। दिवाली की खुशियां उस समय और बढ़ गईं जब थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को उपहार और साइकिलें देकर उनके साथ त्योहार मनाया गया। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया की ओर से सेक्टर-11 स्थित होटल में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने जादू के खेल, संगीत, नृत्य और उपहारों के बीच उत्साह के साथ दिवाली मनाई। कार्यक्रम में समाजसेविका शैली और उनके परिवार ने बच्चों को दिवाली के उपहार भेंट किए। वहीं बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से पांच थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को साइकिलें दी गईं। संवाद