फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिनगवां ज्वेलर्स लूट मामले में चौथी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। जिले के पिनगवां कस्बे में हुई चर्चित ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस जांच टीम को लगातार सफलता मिल रही है। इस वारदात में अब चौथी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के भोजपुर निवासी राजाबाबू पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। उसे मंगलवार तीन फरवरी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें नूंह जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजाबाबू को अपराधियों को पनाह देने और वारदात के बाद सहायता प्रदान करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला रात के समय में पिनगवां में एक ज्वेलर्स की दुकान से करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटे जाने से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने पहले तीन मुख्य आरोपियों को विभिन्न राज्यों से पकड़कर 20 किलोग्राम से अधिक चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद की थी। राजाबाबू की गिरफ्तारी के साथ जांच में नई कड़ी जुड़ गई है। पुलिस का दावा है कि जांच आगे बढ़ रही है और मामले का पूरा खुलासा जल्द होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें