फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी बॉय का अपहरण कर लूट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्ला थाना क्षेत्र में 7 जून की रात को हुई थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में पिज्जा डिलीवरी बॉय का अपहरण कर मारपीट व लूट मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान चौहान कॉलोनी निवासी लक्की के तौर पर हुई। पल्ला थाने की टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। ये एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इससे पहले मामले में तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 7 जून की रात लगभग 2 बजे अपने दोस्तों के साथ नया पुल पल्ला के पास शराब पी रहा था। तभी उन्होंने डिलीवरी बॉय व उसके साथी को देखा और लूट के इरादे से उन्हें पीटा। एक युवक मौके से भाग गया था जबकि दूसरे को अपने साथ जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए और मारपीट कर रुपये लूटे थे। मामले में पुलिस को शिकायत सूर्या विहार पार्ट दो, सेहतपुर निवासी सत्यम दूबे ने दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें