फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाटा मेट्रो स्टेशन के पास चार वाहनों में भिड़ंत, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
फरीदाबाद बाटा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में  ट्रक व कार आपस मे टकराए जिसमें एक ट्रक पल - फोटो : 1
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक के पलटने पर पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने लगाई ब्रेक, एक अन्य कंटेनर की टक्कर से आगे वाला कंटेनर कार से जा टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुए इस हादसे में एक ट्रक, दो कंटेनर और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी चालक या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।


जानकारी के अनुसार, पलवल निवासी कंटेनर चालक श्यामवीर दिल्ली से लोहे का स्क्रैप खाली कर पलवल लौट रहे थे। उनके ट्रक में उस समय कोई सामान लोड नहीं था। श्यामवीर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसका टायर घूम जाने के कारण वाहन सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गति धीमी कर ली।
विज्ञापन




इसी दौरान दिल्ली से पार्सल लेकर पलवल जा रहे कंटेनर चालक ने भी ब्रेक लगा दी। तभी उसके पीछे आ रहे दूसरे कंटेनर चालक ने संतुलन खो दिया और आगे वाले कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण आगे वाला कंटेनर एक कार से जा भिड़ा। इसके बाद कंटेनर नियंत्रण खो बैठा और हाईवे के दूसरी ओर लगी लोहे की सुरक्षा ग्रिल पर चढ़ गया, जिससे ग्रिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन




कार चालक अरविंद रावत ने बताया कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी परिचित को छोड़कर पलवल लौट रहे थे। पलटे हुए ट्रक को देखकर उन्होंने कार की रफ्तार कम कर दी थी, लेकिन पीछे से आए कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एनएचएआई की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एनएचएआई कर्मी महेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पहला ट्रक पलटना और उसके बाद पीछे आ रहे वाहनों का ध्यान भटकना सामने आया है। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

फरीदाबाद बाटा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में  ट्रक व कार आपस मे टकराए जिसमें एक ट्रक पल- फोटो : 1

फरीदाबाद बाटा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में  ट्रक व कार आपस मे टकराए जिसमें एक ट्रक पल- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें