फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार टीमों ने जिला स्तर के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-21ए स्थित होमर्टन ग्रामर स्कूल में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबलों के बाद जिले के चार स्कूलों की टीमों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


इनमें मेजबान होमर्टन ग्रामर स्कूल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं बीएमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अनंगपुर स्थित सेंट ब्रिज मोहन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा और जवाहर कॉलोनी स्थित श्री राम मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। आयोजकों ने बताया कि फरीदाबाद ब्लॉक के सफल समापन के बाद अब बल्लभगढ़ ब्लॉक के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, वहां से भी चार बेहतरीन टीमों का चयन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर इन दोनों ब्लॉकों की कुल आठ टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। जिला स्तर पर टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुपों से शीर्ष पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें