फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग मामलों में चार लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ठगों ने शहर के चार लोगों को चपत लगा दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामलों की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने सात से दस नवंबर के बीच भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
गांव पाली निवासी संदीप ने शिकायत में बताया कि सात नवंबर की सुबह मोबाइल देखने पर बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 6,08,953 रुपये कटने के संदेश मिले। इनमें 9,999 रुपये उनके दूसरे बैंक खाते में गए थे। उनके अनुसार, उन्होंने न तो किसी को भुगतान किया और न ही ओटीपी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव बाजड़ी निवासी गजेंद्र त्यागी को मकान निर्माण के लिए सीमेंट खरीदना था। पड़ोसी से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर 310 रुपये प्रति कट्टे के हिसाब से 300 कट्टे सीमेंट देने की बात कही गई। आरोपियों ने भुगतान के लिए स्कैनर भेजा। 27 से 30 अगस्त के बीच उन्होंने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 93 हजार रुपये भेज दिए। सीमेंट नहीं पहुंचा और बाद में संबंधित मोबाइल नंबर बंद हो गया। तीसरे मामले में सैनिक कॉलोनी निवासी भूपेंद्र खन्ना को एक व्यक्ति ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर पुरानी बीमा पॉलिसी दोबारा शुरू कराने और जमा रकम वापस दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए 10 जुलाई को दो यूपीआई ट्रांजेक्शन में 98,958 रुपये लिए गए। आरोपी ने 15 दिन में पॉलिसी के दस्तावेज देने का वादा किया था, लेकिन बाद में संपर्क नहीं हुआ। इसी तरीके से राजीव कॉलोनी निवासी शशिकांत ने बताया कि 2 नवंबर को उनका मोबाइल अपने आप बंद और चालू होने लगा। फोन गर्म होने के बाद बंद हो गया। दोबारा चालू करने पर खाते से 50 हजार और 26 हजार रुपये कटने के संदेश मिले। उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं दिया था। उनके खाते से 76,000 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें