फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके में चाप की दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में 4 अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में ठाकुरवाड़ा के रहने वाले देवा, ध्रुव उर्फ नोनू, श्याम व रोहित ठाकुर शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवा व रोहित ठाकुर 21 अक्तूबर को ओल्ड मार्केट में चाप लेने गये थे। वहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर दुकान के कारीगरों के साथ कहासुनी हो गई। फिर उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया और दुकान पर तोड़फोड़ व मारपीट की।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। इससे पहले मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को भी टीम पकड़ चुकी है। ओल्ड मार्केट में चाप की दुकान चलाने वाले हुकमचंद ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ युवकों ने उसकी दुकान पर तोड़फोड़ करने के साथ ही स्टॉफ से मारपीट की। ओल्ड थाना में बुधवार को मामले में एफआईआर दर्ज की गई। अब चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों को पुलिस शिनाख्त के लिए चाप की दुकान पर भी लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें