फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम कार्यालय की सात मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य पकड़ेगा रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अटके हुए कार्य को निगम स्वयं करेगा पूरा, शहर की पहचान बनेगा भवन
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सेक्टर-12 स्थित नगर निगम कार्यालय की सात मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य जो लंबे समय से अटका हुआ था अब फिर रफ्तार पकड़ेगा। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि वह इस अधूरे भवन के बचे हुए कार्य को स्वयं पूरा करेगा।





आपको बताते चलें कि इस भवन का निर्माण कार्य मूल रूप से नगर निगम की ही योजना के तहत दो मंजिला बनाने के लिए शुरू हुआ था। इसके लिए करीब 42 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। बाद में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लेने के लिए प्रस्ताव पेश किया था। इसके साथ ही सात मंजिला भवन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी। दो मंजिल के बाद सात मंजिला भवन बनाने की परियोजना की लागत 72 करोड़ रुपये रखी गई थी। लेकिन अब निगम खुद ही कार्य को पूरा करेगा।
विज्ञापन








दो बेसमेंट में होगी 500 गाड़ियों की पार्किंग क्षमता



जानकारी के मुताबिक नई बिल्डिंग को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इसमें दो बेसमेंट होंगे। इनमें करीब 500 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। इससे नगर निगम आने वाले कर्मचारियों और नागरिकों को पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही भवन में वर्षा जल संचयन प्रणाली भी स्थापित की जाएगी, जिससे बारिश का पानी भूजल रिचार्ज के लिए जमीन में डाला जाएगा। भवन में फायर अलार्म सिस्टम और सौर ऊर्जा संयंत्र जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।










मूल्यांकन होने के बाद निकाला जाएगा टेंडर



नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। भवन की अब तक हुई प्रगति, अधूरे हिस्सों और गुणवत्ता की जांच के बाद शेष कार्य की लागत का नया आकलन तैयार किया जाएगा। यह कार्य निगम अपने इंजीनियरिंग विंग की देखरेख में करेगा। इसके बाद कार्य के लिए टेंडर निकाला जाएगा।






फरीदाबाद के विकास की दिशा में नया कदम



नगर निगम कार्यालय की यह सात मंजिला बिल्डिंग न केवल प्रशासनिक क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि फरीदाबाद को एक स्मार्ट सिटी मॉडल की दिशा में आगे ले जाएगी। आने वाले वर्षों में यह भवन शहर के प्रशासनिक ढांचे की पहचान बनेगा जहां आधुनिक तकनीक के साथ जन सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन






अभी मौजूदा स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है, भवन की अब तक हुई प्रगति, अधूरे हिस्सों के आकलन के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें