फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में चार नए स्वचालित वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के किस इलाके की हवा कितनी साफ है और कहां प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, इसकी निगरानी अब और व्यापक होगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) जिले में चार नए स्वचालित वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र (एक्यूएमएस) स्थापित करेगा। इसके लिए चार स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नए एक्यूएमएस ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित अमृता अस्पताल, सेक्टर-70, बड़खल-सूरजकुंड मार्ग स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय और फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित टीएचएसटीआई में लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इन केंद्रों के शुरू होने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में वायु गुणवत्ता की क्षेत्रवार निगरानी संभव होगी। खासकर त्योहारों के बाद प्रदूषण बढ़ने की आशंका के बीच इन केंद्रों से मिलने वाले आंकड़े निगरानी में उपयोगी होंगे।

फिलहाल जिले में पांच स्थानों पर एक्यूएमएस के माध्यम से वायु गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। इनमें एनआईटी स्थित नगर निगम मुख्यालय, सेक्टर-11, सेक्टर-16, सेक्टर-30 और बल्लभगढ़ शामिल हैं। इन केंद्रों से एक्यूआई समेत प्रदूषण से जुड़े प्रमुख मानकों की जानकारी मिलती है। नए केंद्रों से किसी विशेष क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी। लगातार बढ़ते प्रदूषण के संभावित कारणों की पहचान कर संबंधित विभाग नियंत्रण के उपाय भी कर सकेंगे। इससे प्रदूषण की स्थिति का अधिक क्षेत्रवार आकलन संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार नए एक्यूएमएस केंद्रों के लिए स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे पूरे शहर की वायु गुणवत्ता की निगरानी और अधिक व्यापक हो सकेगी।
- संदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीसीबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें