फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्गों के अनुकूल नहीं बन रहा फरीदाबाद शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : लघु सचिवालय में रैंप नहीं, बुजुर्ग सीढ़ियां चढ़ने-उतरने को मजबूर, रेलवे स्टेशन पर भी एस्केलेटर की जरूरत
विज्ञापन



निधि कुशवाहा

फरीदाबाद। शहर की तेज रफ्तार के बीच बुजुर्गों के लिए रोजमर्रा का सफर आसान नहीं है। घर से निकलने के बाद सड़क पार करने से लेकर फुटपाथ पर चलने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने में उन्हें कई बार सहारे की जरूरत पड़ती है। उम्र बढ़ने के साथ सीढ़ियां चढ़ना-उतरना भी चुनौती बन जाता है। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शहर के सार्वजनिक स्थलों का जायजा लेने पर सामने आया कि कई जगह बुजुर्गों के लिए रैंप, एस्केलेटर और आसान पहुंच जैसी सुविधाओं की जरूरत है।

सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में कामकाज के लिए पहुंचने वाले बुजुर्गों को भी सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौके पर एक बुजुर्ग बैसाखी के सहारे सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दिए। उम्र और शारीरिक परेशानी के बावजूद उन्हें सीढ़ियों से उतरकर बाहर आना पड़ा। ऐसे में रैंप जैसी सुविधा होने पर बुजुर्गों के लिए आवागमन आसान हो सकता है।
विज्ञापन


फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भी बुजुर्ग यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंचना आसान नहीं है। मौके पर एक बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से नीचे उतरती दिखाई दीं। स्टेशन पर बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप और एस्केलेटर होने चाहिए, ताकि उन्हें सीढ़ियों का सहारा न लेना पड़े।

जिले में 2.13 लाख बुजुर्ग


फरीदाबाद में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2011 की जनगणना के उम्रवार आंकड़ों के अनुसार, जिले में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 1,29,333 लोग पंजीकृत थे, जो उस समय की कुल आबादी (18,09,733) का 7.15 प्रतिशत था। राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग के जनसंख्या प्रोजेक्शन डेटा और जनसांख्यिकीय बदलावों के अनुसार, साल 2026 में फरीदाबाद की कुल आबादी 25.10 लाख पहुंच चुकी है। इस कुल आबादी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का वर्तमान वैज्ञानिक आंकड़ा बिल्कुल सटीक रूप से 2.13 लाख है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते डेढ़ दशक में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में लगभग 84 हजार की बढ़ोतरी होने के बावजूद शहर के फुटपाथ, सड़कें, अस्पताल और बस-मेट्रो स्टेशन आज भी इस बड़ी आबादी के अनुकूल नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन



3200 रुपये प्रतिमाह मिल रहा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता

हरियाणा सरकार की वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के अनुसार 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र व्यक्ति को एक नवंबर 2025 से 3200 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जा रहा है। व्यक्ति और उसके जीवनसाथी की संयुक्त वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।


वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जरूरत वाले स्थानों पर रैंप और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- ममता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें