फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला कोच में यात्रा करते चार पुरुष पकड़े, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद न्यू टाउन स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार करने वालों पर भी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बुधवार को आरपीएफ ने फरीदाबाद के न्यू टाउन स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया। गाड़ी संख्या 64903 ईएमयू के महिला कोच में यात्रा करते चार पुरुष पकड़े गए। प्रत्येक से 2500 रुपये के हिसाब से कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे लाइन अनधिकृत रूप से पार करने वाले 81 लोगों से 40,500 रुपये जुर्माना लिया गया। कुल 89 मामलों में 52,500 रुपये जुर्माना जमा कराया गया।

आरपीएफ के अनुसार, रेलवे लाइन पार करने के 81 मामलों में प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये लिए गए। अन्य आठ मामलों में चार महिला कोच में यात्रा करने, तीन रेलवे लाइन पार करने और एक प्लेटफार्म पर मोटरसाइकिल रिक्शा लाने से संबंधित था। जनविश्वास अधिनियम-2026 के तहत इन मामलों में जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यात्रियों को रेलवे लाइन पार करने के लिए निर्धारित रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें