फरीदाबाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) फरीदाबाद ने बृहस्पतिवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले छह लोगों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एएसआई विजय सिंह की टीम ने गाड़ी संख्या 64903 ईएमयू के महिला कोच में चार पुरुषों को पकड़ा। इनमें से प्रत्येक से 2500 रुपये का जुर्माना लिया गया, जो कुल 10 हजार रुपये था।
इसके अतिरिक्त, दो लोगों को बिना अनुमति रेलवे लाइन पार करते हुए पकड़ा गया। इनसे 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सभी छह लोगों ने फरीदाबाद के बुकिंग कार्यालय में स्वेच्छा से जुर्माने की राशि जमा कराई। थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जनविश्वास अधिनियम 2026 के तहत की गई। महिला कोच में यात्रा करने वालों पर धारा 162 के तहत कार्रवाई हुई। रेलवे लाइन पार करने वाले दोनों लोगों पर धारा 147 के तहत कार्रवाई की गई। संवाद