फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 करोड़ से चार प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना के तहत सड़कों की मरम्मत, मजबूतीकरण और अन्य काम किए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
जिले के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कों और जर्जर पुलियों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने साल 2026-27 के वर्क प्रोग्राम के तहत चार प्रमुख सड़कों की मरम्मत, मजबूतीकरण और रोड निर्माण की योजना तैयार की है। इन सभी कार्यों पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें पृथला विधानसभा क्षेत्र की तीन और फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र की एक सड़क शामिल है। परियोजनाओं में सड़क की ऊपरी परत सुधारने के साथ ही नालियों, पुलियों, जल निकासी, सड़क सुरक्षा और मजबूत सीसी पेवमेंट पर भी काम किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार 6.53 करोड़ रुपये की लागत से बल्लभगढ़-छांयसा-मोहना रोड का मजबूतीकरण किया जाएगा। करीब 5.96 किलोमीटर के हिस्से में सड़क सुधार के साथ 2.5 किलोमीटर आरसीसी साइड ड्रेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं 4.60 करोड़ रुपये की लागत से दयालपुर-मोहना रोड के अलग-अलग हिस्सों में सीसी पेवमेंट किया जाएगा। यहां तीन बॉक्स टाइप पुलिया बनाई जाएंगी, जबकि करीब 1.369 किलोमीटर आरसीसी साइड ड्रेन दोनों ओर बनाया जाएगा। पुलिया के पास अन्य काम भी किए जाएंगे। इसी तरह 8.27 करोड़ रुपये से बल्लभगढ़-फतेहपुर बिल्लौच से सदरपुर वाया अटेरना रोड तक सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा एनआईटी क्षेत्र में 6.27 करोड़ रुपये से टिकरी खेड़ा लिंक रोड का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें