फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में चार रंग के डस्टबिन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा कचरे का सही निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण का पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में अब कचरे के निस्तारण का तरीका बदलने जा रहा है। स्कूलों में गीले और सूखे कचरे को एक जगह डालने के बजाय अलग-अलग श्रेणियों में रखना होगा। इसके लिए स्कूल परिसरों में हरे, नीले, लाल और काले रंग के चार डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत हरे रंग के डस्टबिन में बचा हुआ भोजन, सब्जियों और फलों के छिलके डाले जाएंगे। नीले डस्टबिन में कागज, प्लास्टिक, कांच और धातु जैसी दोबारा इस्तेमाल होने वाली सामग्री रखी जाएगी। लाल डस्टबिन में सैनिटरी नैपकिन, डायपर और इसी तरह का कचरा डाला जाएगा। वहीं, काले डस्टबिन में बल्ब, दवाइयां, पेंट और इलेक्ट्रॉनिक कचरा रखा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को कचरे की अलग-अलग श्रेणियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, मॉडल और कक्षा गतिविधियों का सहारा लिया जाएगा। इस व्यवस्था से स्कूलों में कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण में आसानी होगी। साथ ही विद्यार्थियों को यह समझने का मौका मिलेगा कि किस तरह का कचरा दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है और किसका सुरक्षित निस्तारण जरूरी है। इसका उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें