फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेढ़ लाख रुपये की लूट में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैन को पैसे देने वाला दुकानदार ही निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी मार्केट स्थित सोनिया चौक पर हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) और फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
शनिवार को पुलिस लाइन सेक्टर-30 में सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि 17 दिसंबर को चमन निवासी फरीदपुर ने थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई थी। चमन कन्फेक्शनरी का सामान सप्लाई करने के साथ-साथ दुकानों से पेमेंट कलेक्शन का काम करता है। घटना वाले दिन वह पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में दुकानों से पैसे लेने गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कन्हैया लाल की दुकान से 21,200 रुपये लेने के बाद जब वह सोनिया चौक से आगे बढ़ा तभी गली में खड़े बाइक सवार तीन युवकों में से दो ने हथियार दिखाकर उसका पिट्ठू बैग छीन लिया जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये थे। मामले में थाना सारन में लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
दुकानदार ने ही रची लूट की साजिश
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी तारिक मलिक (23), जुबेर (18), गनी उर्फ अली (23) और रोहित उर्फ कन्हैया (34) इस वारदात में शामिल थे। रोहित उर्फ कन्हैया वही दुकानदार है जिसकी दुकान से शिकायतकर्ता ने घटना से ठीक पहले पेमेंट ली थी।
विज्ञापन

एसीपी दहिया ने बताया कि रोहित और तारिक इस लूट के मुख्य साजिशकर्ता हैं। रोहित ने तारिक को पहले ही बता दिया था कि किस दिन और किस समय चमन पैसे लेने आएगा। इसी सूचना के आधार पर तारिक अपने साथियों के साथ फरीदाबाद पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को दबोच लिया। सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें