फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ एक और सफलता हासिल की है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने राजस्थान के भीलवाड़ा से 26 अप्रैल को चार ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से 70,500 रुपये की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भैरूलाल, शंकर, युवराज और हिमांशु के रूप में हुई है, जो भीलवाड़ा के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मार्च को उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर 70,500 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर ठगी के तार भीलवाड़ा से जुड़े पाए, जिसके बाद एक विशेष टीम भेजकर आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें