फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते देने में चार आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते देने के आरोप में चार लोगों को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने ये कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहिद, असलम गोरी, सफ्फान बेलिम और मोहम्मद राकिन के तौर पर हुई।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद शाहिद खाताधारक है। इसके खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे। इसने अपना खाता असलम गोरी को दिया था, जिसने उस खाते को आगे सफ्फान और मोहम्मद राकिन को दिया था। सफ्फान और मोहम्मद राकिन खातों को ऑपरेट भी करते थे और खातों में आण् ठगी के रुपयों को यूएसडीटी में बदलकर आगे ठगों के पास भेज देते थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 14.03 लाख रुपये की ठगी को लेकर ग्रीन वैली एरिया की रहने वाली महिला ने शिकायत पुलिस को दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें