फरीदाबाद। रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 19 सितंबर को भूपानी थाना क्षेत्र में 8-10 लोग घर में घुसे थे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी।
आरोपियों की पहचान अभिषेक, राजा, शिवम और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, एसएसआरपी कॉलोनी निवासी राजा ने शिकायत दी थी कि 19 सितंबर को वह परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान अर्जुन पहलवान, अभिषेक, आशिक, विवेक, शिवम, सुमन, गिन्दा समेत 7-8 अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का भतीजा शिव आरोपी अभिषेक की बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसी बात को लेकर रंजिश थी। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद