फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। 2 नवम्बर को उसके पास एक कॉल आया, जिसने बताया कि उसके द्वारा अप्लाई किया हुआ कार्ड रिजेक्ट हो गया है, कार्ड दोबारा अप्लाई करने के लिए ठग ने एक लिंक भेजा। जिसपर अपने किसी चालू क्रैडिट कार्ड की डिटेल भर कर सबमिट करने को कहा। जैसे ही उन्होंने लिंक खोलकर जानकारी भरी तो उनके खाते से 44 हजार 363 रुपये कट गए। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आयुष गुप्ता निवासी संगम विहार साउथ दिल्ली, अरबाज निवासी संगम विहार साउथ दिल्ली, नवाब खान निवासी गांव फतेहपुर जिला नवादा गया बिहार हाल निखिल विहार फरीदाबाद व ऋषभ कुमार निवासी दरियागंज दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी कॉलिंग का काम करते है और लोगों को झांसे में लेकर उनके कार्ड की जानकारी लेकर उनके कार्ड से शॉपिंग कर लेते थे। उन्होंने शिकायतकर्ता के पास कॉल की और उसके पहले से चालू क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर एक सोने की रिंग ऑर्डर की थी जिसको आरोपी ऋषभ कुमार ने प्राप्त किया था। जिसके बाद इन्होंने उस रिंग को आगे किसी को बेच दिया था। सभी आरोपी आपस में जानकार हैं। जिनको पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें