फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंची तीन साल की बच्ची, ट्रेन से कुचली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। मुजेसर फाटक के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन साल की बच्ची की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी तभी दिल्ली से मथुरा जा रही ट्रेन ने उसे कुचल दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृत बच्ची की पहचान सुनैना पुत्री धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र मूल रूप से बिहार के हाजीपुर के निवासी हैं और वर्तमान में पत्नी चंदा देवी तथा चार बच्चों के साथ मुजेसर फाटक के पास स्थित आजाद कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। पति-पत्नी दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


घटना के समय दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे और चारों बच्चे घर पर मौजूद थे। दोपहर के करीब तीन बजे सुनैना अपनी बहनों के साथ खेलते हुए फोर्थ रेलवे लाइन तक पहुंच गई और मालगाड़ी की चपेट में आ गई।

जांच अधिकारी रुक्मणी ने बताया कि कॉलोनी रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास बसी हुई है। बच्ची ट्रैक तक कैसे पहुंची, इस पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें