फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के दो मामलों में चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी खरीद और पीजी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला न्यूज

फरीदाबाद। पुलिस ने दो मामलों में चार साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टीम ने हरदोई (उत्तर प्रदेश) निवासी कमल किशोर, जतिन बाबू , राहुल गुप्ता और दूसरे मामले में नदीम को गिरफ्तार किया है। कमल और जतिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं राहुल को तीन और नदीम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस के अनुसार, तिरखा कॉलोनी निवासी एक आरसीसी टाइल्स निर्माता से 17 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति ने सीआईएसएफ अधिकारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने दिल्ली स्थित सीआईएसएफ यूनिट के लिए आरसीसी टाइल्स खरीदने की बात कही। इसके बाद वेंडर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 59 हजार रुपये मांगे जिसमें से 30 हजार रुपये पीड़ित ने जमा कर दिए। जांच में सामने आया कि कमल किशोर खाताधारक था। उसका बैंक खाता जतिन बाबू के माध्यम से राहुल गुप्ता ने साइबर ठगों तक पहुंचाया था। इसी खाते में ठगी की 30 हजार रुपये की राशि आई थी। कमल स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करता है, जतिन बीएससी का छात्र है, जबकि राहुल हरदोई में कैब चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में साइबर थाना एनआईटी ने मुंबई में पीजी उपलब्ध कराने के नाम पर 54,406 रुपये की ठगी के मामले में नदीम को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-21ए निवासी पीड़ित ने ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल के माध्यम से पीजी बुक करने का प्रयास किया था। ठगों ने सिक्योरिटी, जीएसटी, नेशनल पीजी डेटाबेस और रिफंड प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में उससे 54,406 रुपये ऐंठ लिए। जांच में पता चला कि नदीम ने अपना खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था, जिसमें 36,408 रुपये आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें