फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीटीपी कॉलोनी के पार्क का फव्वारा कई वर्षों से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित बीपीटीपी कॉलोनी के बी ब्लॉक पार्क में बनाया गया फाउंटेन वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। फाउंटेन के बंद रहने और उसके आसपास बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। लोगों ने फाउंटेन की मरम्मत कर उसे स्थायी रूप से चालू करने की मांग की है।

निवासियों का कहना है कि फ्लैट खरीदते समय बिल्डर ने पार्क में फाउंटेन और अन्य सुविधाओं के नाम पर उनसे शुल्क लिया था। इसके बावजूद आज तक फाउंटेन चालू नहीं किया गया। समय के साथ फाउंटेन के चारों ओर लगी टाइलें भी टूटकर उखड़ने लगी हैं, जिससे पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंद पड़े फाउंटेन के आसपास गंदगी जमा रहती है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैलती है, जिससे पार्क में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह स्थान असुविधाजनक बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार बिल्डर और संबंधित प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पार्क सोसाइटी का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है और उसकी उचित देखभाल की जानी चाहिए।



निवासियों से बातचीत


हम सभी ने इसके रुपये दिए हैं। हमारी मांग है कि फाउंटेन की जल्द मरम्मत कर उसे नियमित रूप से संचालित किया जाए।
- राजीव अग्रवाल, आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष



पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था भी बेहतर की जाए, ताकि निवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।
- रमेश चंद, निवासी



जब से फाउंटेन बना है, तब से चालू ही नहीं हुआ है। इस बारे में जब भी बात की जाती है तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
- विजय पाल, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें