फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीटीपी ने दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने गांव सरूरपुर की राजस्व सीमा में सोमवार को अवैध रूप में बनाई गई कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। करीब दो एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में निर्माणाधीन ढांचों और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान दो निर्माणाधीन भवन, पांच चारदीवारी और 20 डीपीसी को जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता और संबंधित विभागों से मंजूरी की जांच अवश्य कर लें। अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट किया कि जिले में अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें