फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अप्रैल माह से यूपीआई के जरिये निकाल सकेंगे पीएफ राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात लाख से अधिक पीएफ खाता धारक उठा पाएंगे लाभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद सहित देश के सभी ईपीएफओ में पंजीकृत खाता धारक आगामी एक अप्रैल से आसानी से अपनी पीएफ राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसको लेकर जिलेवासी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि पहले पीएफ राशि निकालने के लिए बहुत लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, पर अब आसानी से घर बैठे यह कर सकेंगे।

बतादें कि ईपीएफओ की इस नई योजना का लाभ जिले के 7.67 लाख से अधिक वर्तमान पीएफ खाता धारकों और 48 हजार से अधिक रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा। अप्रैल में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन एप के जरिये सभी पीएफ खाता धारक यूपीआई से पीएफ राशि निकालने के अलावा कितनी राशि उनके पीएफ खाते में शेष है, यह सभी चीजें भी देख सकेंगे। श्रम मंत्रालय की मानें तो इस योजना के तहत ईपीएफ का निश्चित हिस्सा पहले ही सुरक्षित कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में खाता धारक को कोई समस्या ना हो, पर बाकी का बड़ा हिस्सा यूपीआई से निकासी के लिए उपलब्ध रहेगा। जिसे खाता धारक अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से निकाल पाएगा।
विज्ञापन


पीएफ खाता धारक महेंद्र ने बताया कि यह बेहद अच्छी खबर है। पहले अपना ही पैसा निकालने के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। साथ ही कम से कम तीन से 15 दिन का समय लगता था। उम्मीद करते हैं कि अब यूपीआई से चीजें आसान हो जाएंगी। पवन ने बताया कि वर्तमान में पीएफ निकासी के लिए 3 से 15 दिनों का समय लगता है और प्रक्रिया जटिल होने के कारण कम पढ़े-लिखे कर्मचारियों को साइबर कैफे के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन



वर्जन

जिले में प्रतिवर्ष लगभग 8 लाख क्लेम सेटलमेंट किए जाते हैं। जानकारी के अभाव में कई लोग कार्यालय के चक्कर काटते हैं। नई व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी और कार्यभार भी कम होगा। भुवनेश वर्ष्णेय, सहायक पीएफ आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें