फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेल में चालीस कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल, जज को लिखा पत्र वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल अधीक्षक, एएसओ व अन्य प्रशासन पर धमकाने और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नीमका जेल में बंद करीब 40 कैदी शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने अपनी परेशानियों से संबंधित एक पत्र जज को भी लिखा है। जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिला जेल में कैदियों ने जेल अधीक्षक को शुक्रवार की शाम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार कैदियों ने अपनी शिकायत में लिखा कि जेल प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और शिकायत करने पर धमकाया जाता है।
शुक्रवार को लिखे पत्र में कैदियों ने लिखा कि घर परिवार में परिजनों से बात करने के लिए जो सुविधा सप्ताह में तीन दिन दिया गया है। उसे हटा कर दो दिन कर दिया गया है। आरोप है कि जब इसका कारण पता करने के लिए कुछ कैदी गए तो उन्हें उप अधीक्षक विक्रम गिल, उप अधीक्षक साजिद खान, एएसओ जोगिंदर व अन्य जेल प्रशासन के लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की।आरोप है कि अगर कोई अपनी कार्रवाई के लिए आवाज उठाता है, तो उसे धमकाया जाता है और कहा जाता है कि ज्यादा किसी ने किसी के बारे में कुछ बोला तो उसे बाहर भी निकलने नहीं दिया जाएगा। 24 घंटे बैरक में ही बंद कर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी ने ज्यादा आवाज उठाई तो उसे जेल के बारे में बंद करके थर्ड डिग्री दिया जाएगा। ऐसी बातों की धमकी जेल प्रशासन की ओर से दी जा रही है। उन्होंने जेल अधीक्षक पर भी बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि जेल अधीक्षक भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और कैदियों को करने के लिए दिवस किया जाता है। इसलिए सभी 40 कैदी भूख हड़ताल पर है। कैदियों का कहना है कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है, तो उसके लिए जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उन्हें जेल की सीसीटीवी कैमरे को बंद कर मारपीट करने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में नीमका के जेल के लैंड-लाइन नंबर पर अधीक्षक से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन फोन उठाया नहीं। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद कर्मचारी ने उन्हें कार्यालय में अनुपस्थित बताकर बात कराने से मना कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें