अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी के अवसर पर फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों को मुफ्त राशन वितरण किया। उन्होंने 50 कर्मचारियों को राशन का पैकेट दिया।
एडवोकेट एलएन पाराशर हर महीने कर्मचारियों को और सफाई कर्मचारियों को राशन वितरण करते हैं। इसमें पांच किलो आटा, तेल, नमक समेत अन्य सामान होता है। इससे पहले उन्होंने कर्मचारियों को आने-जाने की लिए मुफ्त में साइकिल का भी वितरण किया था। इन कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा भी करवा रखा है। एडवोकेट पाराशर ने बताया कि युवा वकीलों को मुफ्त में एक कोर्ट डायरी एवं एनडीपीसी एक्ट की किताब मुफ्त में वितरण करेंगे। इससे पहले 17 बार मुफ्त में युवा वकीलों को कानूनी किताबें दे चुके हैं।