फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के पूर्व सीपी पंचकूला मुख्यालय में बने एडीजीपी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में फरीदाबाद के पूर्व पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुग्राम के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को अब पुलिस मुख्यालय पंचकूला में एडीजीपी/प्रशासन नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के तहत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन


विकास अरोड़ा इससे पहले फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान शहर में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर कई अहम कदम उठाए गए थे। वहीं अब गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सिबाश कबिराज को सौंपी गई है, जो पहले पंचकूला में तैनात थे। सरकार ने इसके साथ कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें