फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में कपड़े के थैले लेकर आएं, प्लास्टिक को कहें बाय-बाय : सोनल गोयल

विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी पांच मार्किट में लोगो को कपड़े के थैले वितरित करते निगमायुक्त सोनल गोयल । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त सोनल गोयल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग छोड़कर कपड़े के थैले लेकर बाजार में आएं। बृहस्पतिवार को निगमायुक्त ने एनआईटी पांच मार्केट में प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वे पॉलिथीन में सामान बेचना बंद करें। इस दौरान उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ मिलकर बाजार में सामान लेने आए लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे।
विज्ञापन

हरियाणा युवा संघ के प्रधान अनिल दहिया, मार्केट एसोसिएशन के प्रधान बंसीलाल कुकरेजा व महासचिव राजेश मलिक सहित कार्यक्रम में मौजूद दुकानदारों व व्यापारियों ने निगमायुक्त को भरोसा दिलाया कि पर्यावरण के हित में और मानव कल्याण के लिए वे नगर निगम का पूरा सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में प्लास्टिक हटाओ-बीमारी भगाओ, प्लास्टिक बैग को न कहे-भविष्य को हां कहे, न सड़े न गले-पॉलिथीन पर्यावरण का नाश करें आदि स्लोगन लिखी पट्टीका भी लगाई गई थीं। इस मौके पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक उमेश श्रीवास्तव, सलाहकार गंगा प्रसाद मिश्रा, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान शर्मा, कार्यकारी अभियंता श्याम सिंह व दीपक किंगर, सहायक अभियंता सुरेंदर खट्टर, सहायक सफाई निरीक्षक राजेंद्र दहिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें