फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर पार करते हुए मोटरसाइकिल से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
सेक्टर-65 स्थित बाईपास पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
बल्लभगढ़। बाईपास रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल सवार से जा टकराई। हादसे में कार चालक गांव मांदकौल निवासी मुकेश व राहुल की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव मांदकौल निवासी मुकेश यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में बतौर क्लर्क काम करता था। बृहस्पतिवार शाम कार्यालय से छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहा था। मुकेश के साथ गांव प्रहलादपुर निवासी राहुल भी था। जब वे लोग बाईपास रोड पर सेक्टर-64 व 65 के चौक पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर पलवल से बल्लभगढ़ की तरफ आ रही रोड पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार 10 फीट ऊपर उछली और डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों से जा टकराई।
कार चालक मुकेश और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के अलावा एक अन्य कार सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। घायल कार सवार कालाबाजियां खाते हुए आ रही कार से बचने के चक्कर में एक गड्डे में जा गिरे थे, जिससे वह घायल हो गए। आदर्श नगर थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सभी घायलों को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें