फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वन विभाग ने अरावली में अवैध निर्माण गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वन विभाग ने बृहस्पतिवार को अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने बैंक्वेट हॉल संचालक द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। विभाग को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले वन विभाग ने मई- जून में अरावली में बने अवैध बैंक्वेट हॉल सहित अन्य निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने मामला संज्ञान में लिया था। इस तोड़फोड़ अभियान के अंतर्गत 261.06 एकड़ जमीन पर 88 स्थानों पर बने 241 निर्माणों को गिराया था। वन विभाग के अधिकारी अफजल ने बताया कि बैंक्वेट हॉल संचालक ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया था। उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें