फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से पेयजल के लिए परेशान लोगों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डेढ़ माह से डबुआ गाजीपुर रोड स्थित हरिजन बस्ती के पांच सौ परिवार पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बुधवार को स्थानीय लोगों ने मुख्य अभियंता रामजी लाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुख्य अभियंता रने जई और एसडीओ को फटकार लगाते हुए आदेश दिया कि समस्या का समाधान तीन से चार दिन के भीतर हो जाना चाहिए। उन्होंने एसडीओ को मौके पर जाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कॉलोनी की चार गलियों में नगर निगम की ओर से पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी टैंकर दो दिन में एक बार आता है। इससे भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान है। सुनील, मेहरचंद बेनीवाल, दिनेश कुमार और प्रवीन ने बताया वार्ड नौ की हरिजन बस्ती की चारों गलियों में निगम ने पानी की लाइन ही नहीं डाली है। लोगों ने किसी तरह से सड़क से मेन लाइन से अपने खर्चे पर पाइप डालकर पानी का इंतजाम किया हुआ है। लेकिन, वहां पर भी पानी सप्ताह में एक से दो बार आता है। वहीं कभी रात को एक बजे आता है, तो कभी सुबह चार बजे सप्लाई आती है। जेई को बार-बार निवेदन करने पर महीने में एक टैंकर भेजा जाता है। इस मौके पर रोहित, सावित्री, अकलवति, सुमन, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें