फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 10 करोड़ से बनेगा फरीदाबाद का आधुनिक नेचर पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नगर निगम ने तेज की तैयारी, ग्रेटर फरीदाबाद में जमीन की तलाश शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहरवासियों को जल्द ही प्रकृति के बीच सैर, योग और मनोरंजन का नया केंद्र मिलने जा रहा है। नगर निगम करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक नेचर पार्क विकसित करेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद पार्क के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता ग्रेटर फरीदाबाद में जमीन उपलब्ध कराने की है।

मुख्यमंत्री ने चार अप्रैल को फरीदाबाद दौरे के दौरान शहर में नेचर पार्क विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद नगर निगम ने योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया। यदि ग्रेटर फरीदाबाद में पर्याप्त जमीन नहीं मिलती है तो शहर के अन्य क्षेत्रों में भी उपयुक्त स्थान तलाशा जाएगा। पार्क को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यह केवल हरित क्षेत्र न होकर लोगों के स्वास्थ्य और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र भी बने।
विज्ञापन


औषधीय पौधों से लेकर बोटिंग तक होंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रस्तावित नेचर पार्क में औषधीय पौधों का विशेष उद्यान, योग केंद्र, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और हेल्थ पार्क बनाया जाएगा। बच्चों के लिए अलग चिल्ड्रन पार्क विकसित होगा, जबकि परिवारों के लिए कृत्रिम तालाब, बोटिंग, ट्री हाउस, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, लॉग हट्स और आकर्षक फव्वारों की व्यवस्था रहेगी। पूरे पार्क में सोलर लाइट लगाई जाएंगी और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

शहर के पर्यावरण और लोगों की सेहत को मिलेगा लाभ

नेचर पार्क बनने से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ेगा और लोगों को खुला एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे पार्क वायु गुणवत्ता सुधारने, जैव विविधता बढ़ाने और लोगों के मानसिक तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। पार्क में विकसित होने वाली हरियाली पक्षियों और तितलियों के लिए भी प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराएगी।

ऐसा होगा फरीदाबाद का नेचर पार्क

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नेचर पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां औषधीय पौधों का विशेष उद्यान, योग केंद्र, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, हेल्थ पार्क और बच्चों के लिए अलग खेल क्षेत्र विकसित होगा। इसके अलावा कृत्रिम तालाब, बोटिंग, ट्री हाउस, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, स्टाइलिश फव्वारे, लॉग हट्स, सोलर लाइट, पर्याप्त पार्किंग और हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष घास लगाई जाएगी। पार्क का उद्देश्य शहरवासियों को प्रकृति के बीच स्वास्थ्य, सुकून और मनोरंजन का एक ही स्थान पर बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


नेचर पार्क के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही डीपीआर भी तैयार की जा रही है। यह पार्क तैयार होने के बाद फरीदाबाद के लोगों के लिए प्रकृति, स्वास्थ्य और मनोरंजन का एक बेहतर केंद्र साबित होगा। - विवेक गिल, मुख्य अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें