फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोहरे ने थामी वाहनों की भी रफ्तार, कई ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग और एक्सप्रेसवे सहित अन्य मार्गों पर रेंगकर चलते नजर आए वाहन, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार को सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। दिल्ली-आगरा राजमार्ग, केजीपी-केएमपी एक्सप्रेसवे सहित अन्य मार्गों पर वाहन रेंगकर चलते नजर आए। उस कारण वाहन चालक सुबह 10 बजे तक और शाम में चार बजे से ही ब्लिंकर, हेड लाइट जलाने को मजबूर हो गए। वहीं दूसरी तरफ कई लोकल ट्रेनें भी कोहरे के चलते रद्द कर दी गईं। जबकि एक्सप्रेस ट्रेनें 12 घंटे तक देरी से पहुंची।

कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सोमवार को पूरे एनसीआर में कोहरा छाया रहा। इस दौरान फरीदाबाद में कई जगह दृश्यता जीरो तक पहुंच गई। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ियों की फॉग लाइट, ब्लिंकर लाइट और हेड लाइट आदि जलानी पड़ीं। सुबह के समय कोहरे ने नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार ही थाम दी। सुबह के समय स्कूल, कॉलेज और ऑफिस निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे लोग

सोमवार सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता 30 मीटर तक थी। इससे ट्रेन चालकों को सिग्नल साफ नजर नहीं आ रहे थे। ट्रेन की रफ्तार कम करनी पड़ी। उस कारण फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। पलवल, फरीदाबाद और नई दिल्ली के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द हो गईं। वहीं कुछ ईएमयू ट्रेनें तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उस कारण दैनिक यात्री स्टेशन पर घंटों ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन


12 से अधिक ट्रेन लेट
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 12 से अधिक एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेनें प्रभावित रही है। उनमें नई दिल्ली से पलवल जाने वाली 64078 ईएमयू ट्रेन एक घंटा लेट, पलवल-शकूरबस्ती 64013 ईएमयू ट्रेन को रद्द कर दिया गया। बल्लभगढ़-शकूरबस्ती 64071 ईएमयू ट्रेन बल्लभगढ़ की जगह नई दिल्ली से चलाई गई। वहीं आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी 14211 को रद्द कर दिया गया। जबकि गीता जयंती एक्सप्रेस 11841 ट्रेन 11 घंटा लेट फरीदाबाद पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें