फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफएमडीए 2.89 करोड़ रुपये की लागत से कराएगा दशहरा मैदान का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी ने मैदान में शुरू किया चहारदीवारी, फुटपाथ बनाने के साथ पौधरोपण का काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) करोड़ों रुपये की लागत से दशहरा मैदान का सौंदर्यीकरण करेगा। इस मैदान में हर वर्ष बड़े पैमाने पर धार्मिक और सामाजिक समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके लिए एफएमडीए ने एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया है। एजेंसी ने 2.89 करोड़ रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। यहां चहारदीवारी और फुटपाथ बनाने के साथ पौधरोपण का काम चल रहा है।

एनआईटी दशहरा मैदान 15.85 एकड़ का अनुमानित क्षेत्र है। यहां एफएमडीए द्वारा तीन प्रवेश और निकासी द्वार, चार गार्ड रूम, शौचालयों के साथ दो ग्रीन रूम और जमीन की चहारदीवारी के साथ फुटपाथ का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा दशहरा ग्राउंड में चहारदीवारी पर ग्रिल लगाना, जमीन को समतल करना, मंच का विस्तार करना, पौधरोपण और बागवानी कार्य के साथ-साथ हाई मास्ट लाइट प्रदान करने का भी काम शामिल है। इसके अलावा दशहरा मैदान के पास स्थित 2.5 किमी लंबी चिमनी बाई सड़क पर विशेष मरम्मत कार्य के साथ यहां पर बरसाती पानी के नालों की मरम्मत, सेंट्रल वर्ज की पेंटिंग, सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ-साथ इस तीन रोटरी चौक बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस समय दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। चिमनी बाई चौक के पास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वर्ष के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। -रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता एफएमडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें