फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लैट के नाम पर कंपनी मालिक से 20 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी के मालिक के साथ फ्लैट खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी हुई है। आरोपियों के साथ फ्लैट का सौदा 2 करोड़ रुपये में तय हुआ था। 20 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 2 निवासी मोहन सिंह पटवाल ने बताया कि उनकी सेक्टर 31 में फर्म बालाजी इंडस्ट्रियल सर्विसेज के नाम से कंपनी है। जिसमें उनके साथ योगेश कुमार भी पार्टनर हैं। उनकी कंपनी लेबर- मैन पावर सप्लाई का काम करती है। आरोपी अजय मैनी और रक्षक मैनी दोनों से उनके व्यापारिक संबंध करीब 12 सालों से चल रहे हैं। आरोपी सेक्टर 2 में उनसे मिलने के लिए आए और उनको पैसों की समस्या के बारे में बताया। जिस पर आरोपी ने कहा कि उनका एक फ्लैट गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 में है। उसको वह बेचना चाहते हैं। उस फ्लैट का सौदा 2 करोड़ रुपये में तय हो गया। आरोपियों ने उनको विश्वास दिलाया कि जैसे ही वह एडवांस के कुछ पैसे खाते में ट्रांसफर कर देंगे, उसके बाद वह बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर कर फ्लैट उनके नाम कर देंगे। 5 जून 2023 को उन्होंने आरोपियों को एडवांस की रकम 20 लाख रुपये दे दिए। 20 लाख रुपये देने के बाद फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। आरोप है कि आरोपियों ने उनको धमकी दी कि उनके बदमाशों व नेताओं के साथ संबंध हैं। उनके एक इशारे पर अपहरण करके जान से मार देंगे। पुलिस ने निदेशक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें