फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 72.74 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 72.74 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 21 साल का विवेक दिल्ली के चाणक्यपुरी का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विवेक ने रोहित चौहान से बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-81 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 26 सितंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश से संबंधित एक मैसेज आया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी। ठगों ने एक एप का लिंक भेजा, जिसे डाउनलोड कर उनका खाता खुलवाया गया और अधिक लाभ का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। पीड़ित ने ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में कुल 7274882 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा करने की मांग की गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें