फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेबल टेनिस के ट्रायल में पांच- पांच खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए मंगलवार को टेबल टेनिस का ट्रायल हुआ। इसमें लड़कों और लड़कियों के वर्ग में पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसके अलावा चार खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को शूटिंग व अन्य खेलों के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 12 खेल परिसर में आयोजित टेबल टेनिस के ट्रायल में ओपन श्रेणी में 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कों के वर्ग में ऋषभ मयंक, भव्या कौशिक, तनमय, हार्दिक व अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके अलावा उत्तम, आर्यन व आदित्य को सुरक्षित रखा गया। इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में सृष्टि, मानवी, हर्षिता, पीहू व एक अन्य खिलाड़ी का चयन किया गया। इन सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि बुधवार को शूटिंग के ट्रायल होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें