फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों ने पांच लोगों से ठगे 4.76 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने से ठगी करने का आरोप
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई पांच एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले पांच लोगाें से 4.76 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पानी के बकाया बिल के भुगतान, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, क्रेडिट कार्ड से चार्ज हटाने समेत अन्य बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में ये पांचों एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के आनंद कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 5 अगस्त को इनके पास पानी के बकाया बिल के भुगतान को लेकर मैसेज में लिंक आया था। ठग ने क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर 225900 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। मामले में मंगलवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत जवाहर कॉलोनी निवासी गौरीशंकर ने दी है। इनका कहना है कि 16 व 17 जून को साइबर ठग ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड भी नहीं दिया गया। मामले में शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले कुलदीप ने दी है। इनका कहना है कि 31 अगस्त को ठग ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने डिटेल ली और फिर 64239 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
चौथे मामले में पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ आदर्श नगर के रहने वाले विक्रम ने दी है। युवक का कहना है कि 27 जून की रात को ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल किया। आरोपी ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस चार्ज लगा है। इसे हटाने के बहाने एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड कराई। बाद में खाते से 23046 रुपये कट गए तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-7 के रहने वाले प्रह्लाद नामक व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 4 मई को अज्ञात ठग ने परिचित बनकर संपर्क किया। आरोपी ने रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजकर 63700 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में पता चला कि खाते में रुपये आए ही नहीं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें