फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खुले में शराब पीते पांच लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। त्योहार के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए शहर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शराब ठेकों के आसपास खुले में शराब पी रहे पांच लोगों को पकड़कर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, त्योहार के दौरान बाजारों और शराब के ठेकों के आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें