फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-1.70 लाख रुपये, 12 तोला सोना, एक किलो चांदी, एसी, स्पीकर और मंदिर की मूर्तियां तक ले गए बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग इलाकों में पिछले पंद्रह दिनों में चोरों ने 5 घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। सभी मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली चोरी संजय एन्क्लेव निवासी मोहित कुमार के घर में हुई। परिवार के खाटू श्याम, राजस्थान जाने के दौरान 29-30 मई की रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर करीब 12 तोला सोना, लगभग एक किलो चांदी और 1.50 लाख रुपये ले गए। थाना सारन में 30 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी क्षेत्र के संजय एन्क्लेव पार्ट-1 निवासी अनिल के घर में 26 मई की रात चोरी हुई। चोर बेटी की शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवरात, दो एटीएम कार्ड और 1.70 लाख रुपये नकद लेकर भाग गए। पुलिस ने 27 मई को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पर्वतीय कॉलोनी निवासी जुगल किशोर कौशिक के घर में 15 से 17 मई के बीच चोरी हुई। जयपुर से लौटने पर उन्होंने घर के ताले टूटे पाए। जांच करने पर दो सोने की अंगूठियां गायब मिलीं। इस संबंध में 18 मई को थाना सारन में प्राथमिकी दर्ज की गई। नगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी स्वर्णा देवी के घर में 16 मई की रात चोरी की वारदात हुई। चोर घर के मंदिर से माता रानी की दो मूर्तियां, सोने की नाक की बाली, चांदी का सिक्का और गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने 17 मई को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं बल्लभगढ़ के गांव जाजरू स्थित गढ़ड़ा कॉलोनी में रहने वाली रेशमा के घर में 30 मई की रात चोरी हुई। परिवार की गैरमौजूदगी में चोर छत के रास्ते घर में घुसे और नया एसी, 25 हजार रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, 250 ग्राम चांदी की पायल, दो स्पीकर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सभी मामलों में अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें