संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम सत्रारंभ-2025 नई शुरुआत, अनंत संभावनाएं का आयोजन किया जा रहा है।
मीडिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह ने बताया कि यह आयोजन सोमवार से 12 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन उद्घाटन सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विवेकानंद सभागार में होगा, जबकि आगे के सत्र एमएमसी हॉल में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और विभागीय गतिविधियों से परिचित कराना और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यक्रम में देश के कई ख्यातिप्राप्त पत्रकार, शिक्षाविद और समाजसेवी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।