फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्ज हटाने के नाम पर ठगी में 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रहने वाले हैं सभी आरोपी
विज्ञापन

3 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्ज हटाने के नाम पर ठगी के मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में राहुल साहनी, अश्विनी, सुमित गुप्ता, राहुल कुमार व आकाश अग्रवाल शामिल हैं। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि राहुल साहनी व अश्वनी दोनों इस गिरोह के सरगना हैं और कॉलिंग का काम करते हैं। सुमित गुप्ता व राहुल कुमार ठगी के पैसों से ऑनलाइन वेबसाइट पर सामान (मोबाइल व अन्य कीमती सामान) खरीद लेते थे। उसको आकाश के बताए पते पर डिलीवर करवाते थे। आकाश उस सामान को उसकी मूल कीमत के 75 प्रतिशत पर बिल सहित दुकानदारों को बेच देता था। आकाश दुकानदार से मिली नकदी वापस सुमित गुप्ता व राहुल कुमार को देता था और आगे राहुल साहनी व अश्वनी तक रुपये पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-29 निवासी व्यक्ति ने दी। शिकायत में कहा गया कि उन्हें एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड से हिडन चार्ज हटाने के लिए उसने शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड की डिटेल व ओटीपी मांगे। बाद में बैंक खाते से 32500 रुपये कटे तो ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें